Showing posts with label काली पञ्च वाण. Show all posts
Showing posts with label काली पञ्च वाण. Show all posts

Thursday, 20 October 2016

काली पञ्च वाण

आज के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति अच्छे रोजगार की प्राप्ति में लगा हुआ है पर बहुत प्रयत्न करने पर भी अच्छी नौकरी नहीं मिलती है !

रोजगार सम्बन्धी किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस मन्त्र का प्रतिदिन 11बार सुबह और 11बार शाम को जप करे ! सिद्ध रक्खा राम जी ने यह मन्त्र मुझे बताया था उनके अनुसार जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान करने में यह मन्त्र सक्षम है ! मैं स्वयं भी प्रतिदिन इस मन्त्र का जाप करता हूँ आप भी इसका लाभ उठाये ! 





|| मन्त्र ||

प्रथम वाण

ॐ नमः काली कंकाली महाकाली 
मुख सुन्दर जिए ब्याली 
चार वीर भैरों चौरासी 
बीततो पुजू पान ऐ मिठाई 
अब बोलो काली की दुहाई
!


द्वितीय वाण 

ॐ काली कंकाली महाकाली 
मुख सुन्दर जिए ज्वाला वीर वीर 
भैरू चौरासी बता तो पुजू 
पान मिठाई
! 


तृतीय वाण 

ॐ काली कंकाली महाकाली 
सकल सुंदरी जीहा बहालो 
चार वीर भैरव चौरासी 
तदा तो पुजू पान मिठाई 
अब बोलो काली की दुहाई
!

चतुर्थ वाण 

ॐ काली कंकाली महाकाली 
सर्व सुंदरी जिए बहाली 
चार वीर भैरू चौरासी 
तण तो पुजू पान मिठाई 
अब राज बोलो 
काली की दुहाई
!

पंचम वाण 

ॐ नमः काली कंकाली महाकाली 
मख सुन्दर जिए काली 
चार वीर भैरू चौरासी 
तब राज तो पुजू पान मिठाई 
अब बोलो काली की दोहाई
!

||
विधि ||

इस मन्त्र को सिद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है ! यह मन्त्र स्वयं सिद्ध है केवल माँ काली के सामने अगरबती जलाकर 11 बार सुबह और 11 बार शाम को जप कर ले ! मन्त्र एक दम शुद्ध है भाषा के नाम पर हेर फेर न करे ! शाबर मन्त्र जैसे लिखे हो वैसे ही पढने पर फल देते है शुद्ध करने पर निष्फल हो जाते है ! परम पावन नवरात्रों की आप सबको बहुत बहुत बधाई हो, माँ आप सब पर कृपा करे !

जय सदगुरुदेव..................... ......!!

Copyright © Aayi Panthi Nath All Right Reserved
Designed by Arlina Design | Distributed By Gooyaabi Templates Powered by Blogger