Showing posts with label माँ दुर्गा साधना. Show all posts
Showing posts with label माँ दुर्गा साधना. Show all posts

Thursday, 20 October 2016

माँ दुर्गा साधना

माँ दुर्गा की साधना के लिए नवरात्रों से उत्तम कोई पर्व नहीं है ! ऐसा कौन सा फल है जो माँ की आराधना से ना मिलता हो ? माँ जगदम्बा को धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष - चारों पुरुषार्थों को देने में समर्थ है !


माँ जगदम्बा की कृपा से भक्ति, मुक्ति और शक्ति को देने वाली है, भयंकर से भयंकर शत्रु भी माँ गदम्बा की कृपा से पस्त हो जाता है ! जब जब देवताओं पर संकट आता है माँ जगदम्बा उनकी रक्षा करती है !
देवी के नौ रूप माँ दुर्गा का ही स्वरुप है , इसलिए उन्हें नवदुर्गा भी कहा जाता है ! माँ की प्रसन्नता के लिए सिंह-वाहिनी माँ दुर्गा का ध्यान कर इस मंत्र का जप करे !

||  मंत्र  ||
ॐ ह्रीं दुं दुर्गाये नमः 

||  विधि  ||
रात्रिकाल में माँ जगदम्बा का पूजन कर उन्हें लाल पुष्प अर्पित करे और उपर्युक्त मंत्र का प्रतिदिन 9 माला जप करे और दरिद्रता-नाश के लिए अथवा शत्रु-नाश के लिए माँ से प्रार्थना करे !

आप सबको मेरी तरफ से नवरात्रों की हार्दिक शुभ-कामनायें... माँ जगदम्बा आप सब पर कृपा करे...

जय सदगुरुदेव...
Copyright © Aayi Panthi Nath All Right Reserved
Designed by Arlina Design | Distributed By Gooyaabi Templates Powered by Blogger