Showing posts with label स्वप्न सिद्धि साधना. Show all posts
Showing posts with label स्वप्न सिद्धि साधना. Show all posts

Friday, 21 October 2016

स्वप्न सिद्धि साधना

स्वप्न सिद्धि के माध्यम से हम स्वप्न में किसी भी वस्तु विशेष की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं , कुछ लोगो का मानना  है की स्वप्न सिद्धि छोटी सिद्धि है पर जिस सिद्धि के माध्यम से हम ज्ञात अज्ञात किसी भी गुप्त वस्तु का सही ज्ञान प्राप्त कर सके वह छोटी सिद्धि कैसे हो सकती है ! स्वप्न सिद्धि के मेरे सदगुरुदेव सिद्ध रक्खा राम जी ने अनेको विधान बताये और उनकी कृपा से मैंने उन सभी विधानों को सिद्ध भी किया और सफलता भी पायी पर अब तक ऐसे गुप्त विधान गुप्त ही रहे हैं , कुछ समय पहले मुझे दिल्ली से एक व्यक्ति का फ़ोन आया और उसने बताया की मुंबई में रहने  एक मित्र  की नौकरानी का बेटा खो गया और उसके इलाके के पुलिस वाले बेटा ढूँढने के लिए 50 हजार की डिमांड  कर रहे हैं ! उस लड़के ने मुझसे कहा की अगर मेरे साधना करने से उस माँ को उसका बेटा  मिल जाए तो यह एक पुण्य का काम होगा ,ऐसे ही कुछ और भी लोग होंगे जो इस प्रकार की समस्या से उलझ रहे होंगे ! उनकी समस्या को ध्यान में रख कर मैं ये साधना दे रहा हूँ और आशा करता हूँ  कि इस साधना से सब का कल्याण होगा !

।। मन्त्र ।।

ॐ ह्रांग क्लींग रक्तचामुंडे स्वप्ने कथ्य कथ्य शुभाशुभम ॐ फट स्वाहा !


।। विधि ।।


इस साधना को आप किसी भी दिन से शुरू कर सकते हैं ! रात्रि  को सोते समय अपने बिस्तर पर बैठ कर इस मंत्र का 1100 बार जप करें ! माला कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं और यदि माला न हो तो हाथो पर भी  कर सकते हैं ! यह क्रिया 21  दिन करनी हैं और यह साधना पूर्णत: गुप्त रहनी चाहिए ! माता से प्रार्थना करे कि स्वप्न में मुझे दर्शन दे और सिद्धि प्रदान करें ! अंतिम दिन ( 22वे दिन ) किसी कंवारी कन्या को भोजन कराएं और दक्षिणा दें ,मन्त्र सिद्ध हो जाएगा ! कन्या की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए !



।।
 प्रयोग ।।


 
जब भी इस मंत्र का प्रयोग करना हो तो 1100 मंत्र जप अपने बिस्तर पर बैठ कर करें और देवी से प्रार्थना करें , आपको स्वप्न में उत्तर मिल जाएगा ! माँ स्वप्नेश्वरी आप सब पर कृपा करे और आप सब को सिद्धि प्रदान करे ! इसी आशा के साथ ........❤❤


जय सद्गुरुदेव !! 

Copyright © Aayi Panthi Nath All Right Reserved
Designed by Arlina Design | Distributed By Gooyaabi Templates Powered by Blogger